Uncategorized पत्रकार जन कल्याण एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई विश्व सहारा /शमशाद सिद्दीकी राजधानी लखनऊ सरोजनी नगर पत्रकार जन कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को सरोजनी नगर डाकघर के बगल बने मीडिया ऑफिस सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलोपी वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष समशाद सिद्दीकी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।प्रदेश उपाध्यक्ष समशाद सिद्दीकी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। आज के दौर में पत्रकारों को अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठित रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।बैठक के दौरान कई नए पत्रकार साथियों को सदस्यता दिलाई गई। नए सदस्यों ने संगठन पर विश्वास जताते हुए पत्रकारों के हक और न्याय की लड़ाई में सदैव साथ रहने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अलोपी वर्मा ने कहा कि संगठन पत्रकारों के उत्थान और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है और इसे सशक्त बनाने के लिए संगठन हर संभव प्रयास करेगा।इस मौके पर पत्रकार इंद्रेश कुमार सिंह, अमित कुमार, विशाल यादव, संपादक लालजी, अनूप शर्मा, अजीत कुमार, रणधीर श्रीवास्तव, बुद्धिलाल लोधी, अनिल कुमार गौतम, समाजसेवी मोहले प्रसाद लोधी, अरविंद कुमार राजपूत, मोहम्मद हनीफ अंसारी सर्वेश कुमार” सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।बैठक के अंत में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। admin November 2, 2025 0