Skip to content
*डीसीपी दक्षिणी सर्विलान्स टीम व थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम की सफलता* *अन्तर्राज्यीय गिरोह के सोना तस्करी/चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* *कब्जे से तस्करी/चोरी किया गया 203.92 ग्राम सोने का कैप्सूल (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) बरामद* (शमशाद सिद्दीकी) *सरोजनीनगर।* पुलिस आयुक्त, लखनऊ तरुण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो0 मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली वसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर अभिषेक कुमार पाण्डेय के प्रभावी मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमें व सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी की संयुक्त टीमों थाना सरोजनीनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-298/2026 धारा 303(2) बीएनएस में बनाम 1. दीपक वर्मा, 2. राम प्रताप दुबे को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से सोने का पाउडर (कैप्सूल नुमा रबर की डिब्बी में लिपटा हुआ) वजन 203.92 ग्राम(अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये) को बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 03/08/2026 को वादी महबूब आलम पुत्र मंजूर अहमद निवासी वार्ड नं0 10 उमरगंज बेल्थरा रोड थाना कुभाव जनपद बलिया ने थाना सरोजनीनगर पर तहरीर दी कि वादी दिनांक 27/07/2026 को दुबई से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ आया । एयरपोर्ट से बाहर आने पर दीपक वर्मा नि0 किठूर थाना श्रीदत्तगंज बलरामपुर व राम प्रताप दुबे नि0 इटई मैदा थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर तथा अर्शदीप जिला मोगा पंजाब व इनके साथियों ने वादी को काले रंग की ब्रेजा में बैठा लिया तथा इधर उधर घुमाते रहे इसके पश्चात इन लोगों ने आलमबाग बस अड्डे के पास धोखे से उतार दिया तथा ट्राली बैग व उसमें रखा पासपोर्ट, कपडे व सोना(कैप्सूल) चुराकर भाग गये। वादी की सूचना पर तत्काल थाना सरोजनीनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी महोदय के निर्देशन में डीसीपी दक्षिणी सर्विलान्स टीम सहित 04 पुलिस टीमें गठित की गयीं । जिनके द्बारा 100-130 सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। दिनांक 04/08/2026 को दीपक वर्मा, राम प्रताप दुबे को चोरी किये गये सोने के कैप्सूल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है व घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। यह एक अंतराज्यीय गिरोह है, जिनके द्वारा गल्फ कन्ट्री विषेशकर दुबई में गये लोग जो किसी कारणवश जल्दी भारत लौटना चाहते है। उनको अपने पैसे से शोपिंग कराना, कुछ पैसे देना व टिकट कराकर भारत भेजने का प्रलोभन देते है। जब वे इस गैंग के झासे में आ जाते है, तो इस गिरोह के सदस्यों द्वारा सोने का बुरादा बनाकर कण्डोम में पैक किया जाता है। जिसको रैक्टम के माध्यम से शरीर में डाल देते है व दूरस्थ क्षेत्रो के एयरपोर्ट चयनित कर इनके द्वारा तस्करी कराते है। जब ये लोग एयरपोर्ट से बाहर आते है, इनके गिरोह के सदस्यों द्वारा तस्करी आया हुआ कीमती सामान को ले लिया जाता है।अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हमारा एक संगठित गिरोह है । जिसमें राजस्थान, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं । हम लोग ऐसे भारत के लोगो को गल्फ कन्ट्री में खोजते है,जो किसी कारणवश भारत वापस लौटना चाहते है। हम लोग उनको शोपिंग, पैसा व टिकट का प्रलोभन देते है। फिर हम लोग उन्हें अपने गिरोह में मिला कर गोल्ड की तस्करी अलग-अलग तरीके से कराते है। साहब इसमें हम लोगो को राजस्थान की टीम के द्वारा गोल्ड को लाने वाले व्यक्ति से गोल्ड लाने का दायित्व मिला था,.0 जिसको अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से गोल्ड प्राप्त करना था, उनसे गोल्ड प्राप्त करके हम लोगो को अपने गिरोह के अन्य सदस्यों को देना था, हम लोगो के मन में लालच आ गया था। जिसके कारण हम लोगो नें अमौसी एयरपोर्ट से आये हुए व्यक्ति महबूब आलम को झासे में लेकर अपने अन्य मित्रों के माध्यम से गाडी में बैठा कर सोना चोरी कर लिया था । जिससे हम लोगो को ज्यादा मुनाफा प्राप्त हो सके साहब हमें माफ कर दीजिए, हमसे गलती हो गयी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, बदाली खेड़ा चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान लखनऊ। मोहर्रम के म तयद्देनजर थाना सरोजिनी नगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के नेतृत्व में बदाली खेड़ा चौकी इंचार्ज अजय कुमार , एस आई विकास राजपूत और सारी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। क्षेत्र में भारी संख्या में अज़ादारों की मौजूदगी के बीच पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस की सतर्क निगरानी और प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते मोहर्रम का जुलूस पूरी तरह शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है इस दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। प्रशासन ने सभी अज़ादारों, आयोजकों और क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह
परम्पिता परमेश्वर श्री हरि विष्णु नारायण एवं ग्राम देवताओं की कृपा से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में आप सपरिवार सादर आमंत्रित है। समय कलश यात्रा : 9 मार्च 2026, दिन सोमवार, सुबह 9:00 बजे कथा शुभारम्भ : 9 मार्च 2026, दिन सोमवार सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक प्रतिदिन कथा विश्राम : 15 मार्च 2026, दिन रविवार हवन एवं भण्डारा : 16 मार्च 2026, दिन सोमवार कथाव्यास : महंत श्री मनमोहन दास जी महाराज बड़ी छावनी जानकीकुण्ड नैमिषारण्य रघुनाथ सत्संग भवन रायगंज श्रीधाम अयोध्या मुख्य यजमान : श्री शिव कुमार अवस्थी (फूफा) सपत्नी 28, मानस नगर, कृष्णानगर, लखनऊ सम्पर्क सूत्र : 9793120617, 9984944000 7985861145, 9628376000 पता : आसाराम रोड, मानस नगर, कुमार ट्रेडर्स के सामने वाली गली में, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के आगे, निकट आशीर्वाद स्कूल, लखनऊ व्यवस्थापक : मानस विकास सेवा समिति मुद्रक ज्योती एडवरटाईजर 892489532395
तमिलनाडु स्थित कंपनी डेली फ्रेश फ्रूट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ में दूसरा लॉन्च आयोजित किया *सरोजनी नगर।* राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तमिलनाडु स्थित कंपनी डेली फ्रेश फ्रूट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जो दक्षिण भारत में वर्तमान में ₹700 करोड के टर्नओवर के साथ कार्यरत है, ने आधिकारिक रूप से उत्तर भारत में अपने पेय व्यवसाय के विस्तार की घोषणा की। कंपनी के नॉर्थ जोनल हेड संजीव कालिया तथा रीजनल हेड विदेह कांत श्रीवास्तव (मोबाइल: 9826826090) ने स्पष्ट किया कि कंपनी यौन एनर्जी पर विशेष ध्यान देती है। हेली ब्रांड के फल आधारित एवं कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक दक्षिण भारत के सभी राज्यों में एक जाना-पहचाना घरेलू नाम हैं, जहाँ यह ब्रांड एक मजबूत मार्केट लीडर के रूप में स्थापित है। डेली अपने फ्रूट ड्रिंक पोर्टफोलियो में उत्कृष्ट गुणवत्ता और अधिक पल्प कंटेंट के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। कंपनी अपने व्यापारिक साझेदारों को सभी स्तरों पर आकर्षक मार्जिन सुनिश्चित करती है। कंपनी के पास स्थानीय गतिविधियों एवं प्रमोशनल कार्यक्रमों के लिए मजबूत रणनीतियाँ हैं। शीघ्र ही डेली उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति स्थापित करेगा और एक भरोसेमंद घरेलू ब्रांड के रूप में उभरेगा। वर्तमान में कंपनी के उत्पाद उत्तर भारत के कई राज्यों में लॉन्च किए जा रहे हैं। इस विस्तार के अंतर्गत दिनाँक 12/02/2027 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दूसरा लॉन्च आयोजित किया गया, जो एस कुमार एंड सन्स, गौरव कुमार, E-186 ट्रांसपोर्ट नगर, पार्किग नंबर 10 के पीछे, कानपुर रोड, लखनऊ में संपन्न हुआ। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में कई श्रेणियों शामिल हैं। कार्बोनेटेड ड्रिंक्सः जीरा, कोला, लेमन, ऑरेंज, क्लाउडी लेमन, थंडर फिज़ी, चीयर्स और मारिबा प्लेन सोडा। एनर्जी ड्रिंक्सः अग्नि स्पोर्ट्स तथा अग्नि रेड और ब्लू। नया उत्पाद रेंज (यूनिक): ज़िन्था (ब्लैक ग्रेप), मारिबा पनीर (रोज़ फ्लेवर), लेमन सॉल्ट सोडा और इंगी जिंजर। फ्रेश फ्रूट ड्रिंक रेंजः मैंगो, एप्पल, अमरूद और लीची। फ्रेश फ्रूट रेंज (टेट्रा पैक): मैंगो, अमरूद, लीची और अनार। फ्लेवरड मिल्क रेंजः चॉकलेट, रोज़ मिल्क, वनीला और पिस्ता बादाम, जो बोतलों में उपलब्ध है। शीघ्र ही कंपनी मारिबा मिनरल वाटर भी लॉन्च करेगी। *लॉन्च गतिविधि* – एस कुमार एंड सन्स; श्री गौरव कुमार (मोबाइल: 9889001951), E-186 ट्रांसपोर्ट नगर, पार्किंग नंबर 10 के पीछे, कानपुर रोड, लखनऊ में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में गौरव कुमार, कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक भी उपस्थित रहे।
पत्रकार जन कल्याण एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई विश्व सहारा /शमशाद सिद्दीकी राजधानी लखनऊ सरोजनी नगर पत्रकार जन कल्याण एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को सरोजनी नगर डाकघर के बगल बने मीडिया ऑफिस सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलोपी वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष समशाद सिद्दीकी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।प्रदेश उपाध्यक्ष समशाद सिद्दीकी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। आज के दौर में पत्रकारों को अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठित रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।बैठक के दौरान कई नए पत्रकार साथियों को सदस्यता दिलाई गई। नए सदस्यों ने संगठन पर विश्वास जताते हुए पत्रकारों के हक और न्याय की लड़ाई में सदैव साथ रहने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अलोपी वर्मा ने कहा कि संगठन पत्रकारों के उत्थान और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है और इसे सशक्त बनाने के लिए संगठन हर संभव प्रयास करेगा।इस मौके पर पत्रकार इंद्रेश कुमार सिंह, अमित कुमार, विशाल यादव, संपादक लालजी, अनूप शर्मा, अजीत कुमार, रणधीर श्रीवास्तव, बुद्धिलाल लोधी, अनिल कुमार गौतम, समाजसेवी मोहले प्रसाद लोधी, अरविंद कुमार राजपूत, मोहम्मद हनीफ अंसारी सर्वेश कुमार” सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।बैठक के अंत में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।