Uncategorized ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, बदाली खेड़ा चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान लखनऊ। मोहर्रम के म तयद्देनजर थाना सरोजिनी नगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के नेतृत्व में बदाली खेड़ा चौकी इंचार्ज अजय कुमार , एस आई विकास राजपूत और सारी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। क्षेत्र में भारी संख्या में अज़ादारों की मौजूदगी के बीच पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस की सतर्क निगरानी और प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते मोहर्रम का जुलूस पूरी तरह शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है इस दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। प्रशासन ने सभी अज़ादारों, आयोजकों और क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह admin June 26, 2026 0